सावधान ! चक्रवाती तूफान दिखा सकता है अपना रौद्र रूप

पीएम ने की बैठक ,एनडीआरएफ की टीम बंगाल और उड़ीसा में तैनात ,बिहार में भी हो सकती है भारी बारिश ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली /डेस्क

चक्रवाती तूफान को लेकर आने वाले कई घंटे बेहद सतर्क रहने जरूरत है ।अगले 24 घंटे में अंफान रौद्र रूप दिखा सकता है ।मालूम हो कि सोमवार को पीएम ने बैठक कर इस चक्रवाती तूफ़ान से निपटने की तैयारी पर चर्चा की है ।वहीं  चक्रवात ‘अम्फान’ के खतरे   को देखते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अपनी 17 टीमें तैनात कर दी हैं। एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे है और हम राज्य सरकारों, भारत मौसम विज्ञान विभाग तथा सबंधित सभी एजेंसियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात ‘अम्फान’ बंगाल की खाड़ी में एक तीव्र चक्रवाती तूफान में तब्दील हो रहा है और संभवत: अगले 24 घंटों में यह अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान बन सकता है। इस तूफान का असर बिहार के भी कुछ इलाकों में पड़ सकता है और 21 मई तक भारी बारिश पड़ने की संभावना है ।