वरिष्ठ पत्रकार आशु राजा के पुत्र पर हुआ जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

पटना /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल ने वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.आलम ऊर्फ आशु राजा के पुत्र दानिश शेख पर हुए जानलेवा हमले को गंभीरता से लिया है। क्लब के अंतरराष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण गोविन्द, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश दुबे, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन सिंह, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार दास सहित अन्य के कहा है कि पत्रकार पुत्र पर हमला काफी निंदनीय है। क्लब ने पुलिस प्रशासन से हमलावरों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने एवं इस हमले में घायल पत्रकार पुत्र का समुचित इलाज सरकारी खर्च पर कराए जाने की मांग की है। संस्थापक अध्यक्ष श्री गोविन्द ने कहा कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। पत्रकार पुत्र पर हुए जानलेवा हमले की जिले के कई पत्रकारों ने कड़ी भर्त्सना की है।