कटिहार स्टेशन पर प्रवासी प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म,बच्चा जच्चा दोनों स्वस्थ,त्रिपुरा से खगड़िया जा रही थी प्रवासी मजदुरो को लेकर ट्रैन,खगड़िया की रहने वाली थी महिला

कटिहार / रितेश रंजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कटिहार रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन 05623 में प्रवासी प्रसूता ने नवजात को दिया जन्म ..
त्रिपुरा से खगड़िया जा रही थी ट्रेन। गौरतलब हो कि सरकार के द्वारा प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने घर जाने के लिए श्रमिक ट्रेनों को चलाया गया है इसी क्रम में सोमवार को असम के त्रिपुरा से प्रवासी मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन खगड़िया जा रही थी । इस दौरान प्रवासी मजदूर विनोद चौहान की पत्नी मिंटू देवी की हालत खराब होने पर कटिहार स्वास्थ्य विभाग को इस मामले की सूचना दी गई , इधर ट्रेन कटिहार रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुकी थी और प्रसूता महिला को काफी दर्द हो रही थी और उस महिला ने ट्रेन में ही एक बच्ची को जन्म दिया वहीं सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंची जहां डॉक्टर के द्वारा जच्चा और बच्चा दोनों की जांच की गई दोनों की हालत ठीक होने पर उन लोगों को यहां नहीं उतारा गया उन्हें उसी गाड़ी से खगरिया भेज दिया गया है महिला नवादा जिले की रहने वाली है । डॉक्टर सुलोचना कुमारी ने बताया मां और बच्चे दोनों स्वास्थ है