किशनगंज /संवाददाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिले के पहले Covid 19 संक्रमित मरीज को अस्पताल से तालियों कि गड़गड़ाहट के साथ विदा किया गया ।मालूम हो कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज के महेश बथना स्थित सेंटर में उपचार चल रहा था ।कई दिनों के इलाज के उपरांत आज उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल प्रशाशन ने उसे छुट्टी दे दी । इस मौके पर अस्पताल के निदेशक डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल सहित अन्य दर्जनों स्वास्थ कर्मी मौजूद थे और ताली बजा कर उक्त मरीज का उत्साह वर्धन किया गया ।वहीं मौके पर उपस्थित जिला पदाधिकारी श्री आदित्य प्रकाश ने कहा कि शहरी क्षेत्र में जो कंटेंटमेंट जोन था उसमे अब छूट दी जाएगी और इसके लिए शाम तक आदेश निकला जाएगा क्योंकि मरीज अब ठीक हो चुका है तो इसमें बदलाव किया जाएगा ।