किशनगंज में एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या चार गिरफ्तार

किशनगंज / अब्दुल करीम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सदर थाना क्षेत्र के महीनगांव कच्चूबाड़ी में एक व्यक्ति की पीट पिट कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है ।मालूम हो कि घटना दो दिन पूर्व की है ।

जानकारी के मुताबिक मृतक रफीक बंगाल का मूल निवासी था और यहां ससुराल में घर बना कर रह रहा था । परिजनों ने बताया कि पड़ोसियों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था और शुक्रवार को उसके साथ मार पीट कि गई थी । घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान शनिवार को देर रात उसकी मौत हो गई । मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । मृतक के छोटे छोटे बच्चे है और घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और न्याय की गुहार लगा रहे है ।