मुख्यमंत्री को पत्र लिख किसानों की समस्या से करवाया अवगत ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किशनगंज /राजेश दुबे
मक्का की फसल औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर किसानों के लिए विधायक मुजाहिद आलम ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर जल्द कार्रवाई करने की मांग किया है। विधायक श्री आलम ने कहा है कि किशनगंज जिले में किसानों द्वारा बड़े पैमाने पर मक्का की खेती की गई है। सरकारी आंकड़े के अनुसार 31670 हेक्टेयर से अधिक मक्के की खेती जिले में किसानों द्वारा की गई है जबकि वास्तविक ऑकड़ा इससे कहीं अधिक है। मक्का फसल बिल्कुल तैयार है। लॉकडाउन के कारण किसानों का मक्का बिक नहीं रहा है। किसान मक्का को 800-900रू प्रति क्विंटल बिचौलियों के हाथों बेच रहे हैं । जबकि केन्द्र सरकार द्वारा 2019-20 के लिए मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1760 रू निर्धारित किया है। श्री आलम ने बताया कि किसानों ने कर्ज लेकर मक्का की खेती की हैं। पिछले वर्ष मक्का 2000 रू. प्रति क्विन्टल की दर से बिका था। इतने कम दाम में मक्का बिकने पर किसानों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।मक्का किसानों की परेशानियों को देखते हुए आग्रह किया है कि मक्के का न्यूनतम समर्थन मूल्य दो हजार रू प्रति क्विटंल घोषित कर सरकारी स्तर से मक्के की खरीद करवाने की हेतु अविलंब कार्रवाई की जाए ।