कटिहार बारसोई एसडीओ ने ग्राम रक्षा दल के दलपती के साथ किया अभद्र भाषा का प्रयोग । ऑडियो हुआ वायरल

कटिहार / रितेश रंजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कटिहार में सुशासन के एक अधिकारी की फिर बेलगाम बोल की ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा है कि यह ऑडियो कटिहार के बारसोई अनुमंडल के एसडीओ पवन मंडल और ग्राम रक्षा दल के दलपति सुजीत पासवान के बीच बातचीत का ऑडियो है। ग्राम रक्षा दल के दलपति सुजीत पासवान ने कहा कि वह बीते रात बारसोई रघुनाथपुर ढाला के पास ड्यूटी पर तैनात थे, इस दौरान बाहर से आए कुछ मजदूर एक दुकान में रुक कर चाय-बिस्किट ले रहे थे थाना प्रभारी किसी अन्य मामले पर व्यस्त रहने के कारण सुजीत अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी को फोन पर देना चाहा, जिस पर सुशासन बाबू के अधिकारी बिफर गए और उसे अमर्यादित भाषा से प्रताड़ित करने लगे। ऑडियो सामने आने के बाद सुजीत ने इस ऑडियो की बारे में पूरी जानकारी देते हुए अपनी आपबीती में इस ऑडियो से जुड़ी पूरी बात को सामने रखा। लेकिन बारसोई अनुमंडल के एसडीओ इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर रहे हैं। ग्राम रक्षा दल के दलपति की जो आरोप है वह संगीन है ।