देश : राष्ट्रपति ने गिरीश चंद्र मुर्मू को कैग के रूप में दिलाई शपथ

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शनिवार को  राष्ट्रपति भवन के अशोका सभागार में आयोजित समारोह में श्री गिरीश चंद्र मुर्मू को देश के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) के रूप में शपथ दिलाई गई। उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली।श्री गिरीश चंद्र मुर्मू का कार्यकाल 20 नवंबर 2024 तक होगा।

मालूम हो कि आदिवासी समाज से आने वाले श्री मुर्मू को कैग मनोनीत किए जाने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री अर्जुन मुंडा सहित केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है और कहा कि हमें नाज है ।मालूम हो कि इससे पूर्व श्री मुर्मू जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल थे और दो दिन पूर्व ही उन्होंने इस्तीफा दिया था ।