पटना/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि झूठ बोले कौआ काटे ।दरअसल बिहार में यह चुनावी साल है ऐसे में सभी नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति तेज कस चुके है ।पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कार्टून के जरिए निशाना साधते हुए कहा कि सुशील मोदी झूठ बोलते है साथ ही लिखा है कि झूठ बोले कौवा काटे।

मेवालाल मोदी ने 15 साल में उपलब्धियाँ गिनाने लायक कोई काम नहीं किया। ड़बल इंजन सरकार के दोनों इंजन कबाड़ा हो गए है। मालूम हो कि उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी लगातार राजद के 15 वर्षों के शासन काल की कमियों को अभी भी उजागर कर रहे है और राजद पर निशाना साध रहे है । जिसके बाद राबड़ी देवी भी खुल कर चुनावी दंगल में उतर चुकी है ।