किशनगंज/विजय कुमार साहा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सभी नदियों के जलस्तर में वृद्धि
टेढ़ागाछ लगातार हो रही बारिस से प्रखण्ड क्षेत्र के सभी नदियों का जल स्तर में वृद्धि हो गई है।रेतुआ, गोड़िया एवं कनकई नदी में बाढ़ आने से दर्जनों गाँव में बाढ़ का पानी घुस गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार बाढ़ की पानी में वृद्धि हो रही है। नदियों में बाढ़ की भयावह स्थिति बनी हुई है।
नदियों के जलस्तर बढ़ने के करण कई जगह मुख्य सड़क भी कट गई है।जिससे आवागमन बाधित हो गई है। सड़क के कटिंग पर अधिक पानी हो जाने से प्रखंड मुख्यलय एवं आस- पास के गांवों का संपर्क टूट गया है।हवकोल पंचायत स्थित कुट्टि गम्हरिया में कलवर्ट ध्वस्त हो गया।कालपीर पंचायत के कई गाँव में बाढ़ का पानी घुस गया है और चारों ओर जलमग्न है।

रेतुआ नदी के उफान से धपर टोला, ठौआपाड़ा,दर्जन टोला, खुरखुडिया,खजूरबाड़ी,बभनगामा, बेतबाड़ी, चिल्हनियाँ,कोठी टोला, देवरी, सुहिया हाट टोला में दर्जनों लोगों के घर में बाढ़ का पानी घुस गया है।इधर कनकई नदी का पानी मटियारी के माली टोला, सुन्दरबाड़ी, सिरनियाँ, हड़हड़िया,बाभन टोली, बालुआडांगी में घुसने से लोगों का जीवन संकट में है। कनकई नदी के कटाव से माली टोला में आधा दर्जन से अधिक परिवारों का घर नदी में समा गया और कई मकान कटने के कगार पर है।कई पक्का मकान कटाव के चपेट में आने के कारण घर छोड़ कर लोग भाग रहे हैं।

वे ऊचे स्थानों पर जाकर अपना जान माल की सुरक्षा में जुटे हैं। मंगलवार को झुनकी पुल के ऊपर से गोड़िया नदी का पानी बह रहा था। जहां लोगों को नदी पार होने की समस्या थी।यहां नाव की व्यवस्था पहले से नहीं थी।स्थानीय लोगों ने ड्राम का नाव बनाकर लोगों को नदी पार किया।लोग उसपर जान जोखिम में डाल कर दिन भर आते जाते रहे।स्थानीय लोगों ने स्थानीय प्रशासन से यहां नाव की व्यवस्था करने की मांग की है।