प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किशनगंज/इरफान
पोठिया प्रखंड अन्तर्गत में महानंदा नदी का जलस्तर खतरे की निशान से उपर बह रहा है । मंगलबार के सुबह से जलस्तर में वृद्धि होने के बाद नदी के आसपास के कई पंचायतों के निचले क्षेत्र में बाढ़ का पानी प्रदेश कर रहा हैं,
ठाकुरगंज प्रखंड के अधिकतर गाँव में पानी घुसने के कगार पर हैं ,तो वही कई गांवों में पानी प्रवेश कर चुका हैं, लोग दहशत में हैं।

नदी का पानी बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। लोग अपने घरों को छोड़कर उंची जगह पर पनाह लेने को मजबूर हैं।
लोगों को खाने-पीने की समस्या उत्पन्न होता जा रहा हैं, ठाकुरगंज , प्रखंड पोठिया और उसके आस-पास के कई क्षेत्रों में कई दिनों से वर्षा होने की वजह से लोगों की जिंदगी में असर पड़ा हैं।
लगातार वर्षा की वजह से लोगों का अपने घरों से निकलना कठिन हो गया हैं। ज्यादा वर्षा की वजह से सड़कों पर गाड़ियां भी कम नज़र आये। वर्षा से नदियों की जल स्तर में काफी बढ़ोतर हुई हैं। वहीं क्षेत्रों से मिले जानकारी के अनुसार इस वर्षा से कच्ची सड़कों का बदतर हाल हो गया हैं। बाढ़ आने की वजह से मवेशियों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। प्रशासन हालात पर नज़र बनाए हुए हैं।