बाबा रामदेव ने क्यो कहा सोनिया गांधी को सोच बदलनी होगी ।

दिल्ली / न्यूज लेमनचूस डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई राहत पैकेज की घोषणा के बाद स्वामी बाबा रामदेव ने आर्थिक पैकेज की सराहना की और कहा कि कुछ लोग बेवजह सवाल उठाते रहते हैं । उन्होंने नाम ना लेते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ लोगों की निष्ठा आज भी देश के लिए ना होकर बाहरी लोगों के लिए है । बाबा रामदेव ने कहा हमें स्वदेशी के लिए मुखर होना होगा । एक हजार लाख करोड़ की लूट विदेशी कंपनियों ने की है ,उसके बावजूद भी हम उनके प्रति निष्ठा रखें यह सही नहीं हमारे ब्रांड ग्लोबल बन सकते हैं हमें स्वदेशी के लिए मुखर होना है हम चीन को पछाड़ सकते हैं ।इस समय आलोचना करना उचित नहीं प्रतीत होता है ।मोदी जी ने रास्ता दिखा दिया है अब विवाद का कोई कारण नहीं है ।बाबा ने कहा विपक्ष को टकराव छोड़ कर देश हित में सरकार का साथ देना चाहिए ।वहीं बाबा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि राजनैतिक पारदर्शिता देश में होनी चाहिए।