किशनगंज :बालिका विद्यालय में अतिरिक्त कमरों के निर्माण हेतु विधान पार्षद डॉ दिलीप जायसवाल ने की 25 लाख राशि की अनुशंसा

शहर के वार्ड संख्या 12 स्थित डांगीबस्ती रोड अवस्थित मोती लाल बालिका मध्य विद्यालय में अतिरिक्त कमरों का होगा निर्माण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किशनगंज/ रणविजय


विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने शुक्रवार के दिन जिला पदाधिकारी किशनगंज को पत्र लिखकर शहर के वार्ड संख्या 12 में डांगीबस्ती मोहल्ला अवस्थित मोती लाल बालिका मध्य विद्यालय किशनगंज के परिसर में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना अंतर्गत अतिरिक्त कमरों के निर्माण हेतु उनके विधान परिषद मद की शेष बची राशि से 25 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान करने हेतु अनुशंसा की है।अपने पत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने लिखा है कि शहर के डांगीबस्ती रोड अवस्थित मोती लाल बालिका मध्य विद्यालय का अस्तित्व काफी पुराना है विद्यालय की स्थापना हुए 50 वर्ष से अधिक हो गए हैं।






गौरतलब हो कि बच्चों और शिक्षक कर्मियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने 50 वर्षों से शिक्षा का अलख जगा रहे शहर के मोती लाल बालिका मध्य विद्यालय में अतिरिक्त कमरों के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना अंतर्गत अपने विधान परिषद मद की शेष बची राशि से कुल राशि 25 लाख रूपये की राशि प्रदान करने की अनुशंसा की है।इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के प्रति विद्यालय परिवार ने ख़ुशी जाहीर करते हुए आभार व्यक्त किया है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :