हम विश्व शांति चाहते हैं। लेकिन अगर कोई हमें आक्रमक रुख दिखाता है तो हम जवाब देंगे -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

देश /एजेंसी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल के किमिन में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 12 सड़कों को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा और केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू मौजूद रहे। सीमा सड़क संगठन बीआरओ द्वारा निर्मित 12 सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सड़कों को देश को समर्पित करते हुए रक्षा मंत्री ने बातों ही बातों में भारत के दुश्मन देशों को कड़ा संदेश दे दिया। 

श्री सिंह ने कहा कि हम विश्व शांति चाहते हैं। लेकिन अगर कोई हमें आक्रमक रुख दिखाता है तो हम जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में सड़कों के संजाल से अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा करने में मदद मिलेगी। साथ ही इनके निर्माण से संपर्क में सुधार आएगा और अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर सैनिकों के तेजी से आने—जाने में मदद मिलेगी।






राजनाथ सिंह ने कहा कि इन सड़कों का निर्माण आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को रेखांकित करता है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक्ट—ईस्ट नीति हिस्सा है।मालूम हो कि समर्पित 12 सड़कों में से 10 अरुणाचल प्रदेश व एक—एक लदृाख व जम्मू—कश्मीर में हैं। अरुणाचल में बनाई गई इन 10 सड़कों की लंबाई 285.32 किमी है। वहीं आज श्री सिंह ने कामाख्या स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना भी किया इस दौरान उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा भी मौजूद थे ।






देश की अन्य खबरें पढ़े :