दिल्ली सरकार ने गंगा राम अस्पताल पर करवाया मुकदमा दर्ज

देश /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शनिवार को दिल्ली में कोरना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ अस्पतालों में बेडों को लेकर भी विवाद तूल पकड़ चुका है। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के अस्पतालों में बेड्स की संख्या पर दिल्ली सरकार ने सफाई देते हुए कहा कि पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल  ने अस्पतालों पर विपक्षी दलों के साथ मिलकर बदमाशी करने का भी आरोप लगाया।

अब दिल्ली सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल पर एफआईआर दर्ज करा दी है।  आईपीसी की धारा 188 के तहत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि अस्पताल अपनी क्षमता के मुताबिक लोगों को सुविधाएं नहीं दे रहा है।

उसपर भर्ती न करने और बेडों की कालाबाजारी का आरोप लगाया गया है। मालूम हो कि दिल्ली सीएम केजरीवाल पूर्व में दिल्ली से बाहर के मरीजों के दिल्ली में इलाज नहीं किए जाने पर लोगो की राय पूछ चुके है और अब कई मामले सामने आने के बाद की अस्पतालों में बेड नहीं मिलने पर हुई किरकिरी के बाद उन्होंने यह एफआईआर करवाया है