एबीवीपी दिघलबैंक अध्यक्ष बने राणा प्रताप सिंह

किशनगंज /संवादाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद किशनगंज इकाई द्वारा संगठन को विस्तार देते हुए दिघलबैंक इकाई का गठन शनिवार को किया गया ।जिला संयोजक नवीन गुप्ता ने दिघलबैंक इकाई का गठन करते हुए  राणा प्रताप सिंह को अध्यक्ष और नगर मंत्री गोविन्द कुमार डे को मनोनीत किया ।

वहीं नगर सह मंत्री बाबुल आलम ,गौरी शंकर ,गुफरान ,मोहन कुमार मनोनीत किए गए , कला मंच प्रमुख प्रमोद ठाकुर बनाए गए है साथ ही एसटीएस प्रमुख रौनक सिंह मनोनित किए गए है ।इसके अतिरिक्त कृति राज भगत , ऋतिक कुमार शर्मा ,चंद्रशेखर ,श्रवल कुमार ,रिंकू कुमार ,उत्तम कुमार ,सूरज कुमार ,प्रदीप ठाकुर को भी अलग अलग दायित्व सौंपा गया है ।