किशनगंज : टेढ़ागाछ में जीविका दीदियों द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है मास्क का निर्माण

किशनगंज /विजय कुमार साह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत जीविका दीदियों द्वारा राज्य सरकार के निर्देश पर युद्ध स्तर पर मास्क का निर्माण किया जा रहा है।कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रखंड के धाधर, डाकपोखर,झाला एवं झुनकी चौक आदि जगहों पर मास्क निर्माण का कार्य 82 जीविका दीदी के तरफ से किया जा रहा है।उनके द्वारा प्रति दिन 13000 मास्क का निर्माण किया जा रहा है।






जिसे पंचायतों स्तर पर मुखिया व वार्ड सदस्यों के तरफ से वितरण किया जा रहा है।मास्क निर्माण कार्य में सभी सेंटर दिन रात लगें है।जिससे जल्द प्रखंड के सभी लोगों को मास्क मुहैया कराया जा सके।इस कार्य में जीविका महिला समुह और उनके परिवार के सभी सदस्य तत्परता से जुटे हैं। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने में मास्क की भूमिका सबसे अहम है। जबतक सभी लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हो जाता है तबतक मास्क ही वो ब्रह्मास्त्र है।जिससे कोरोना जैसी महामारी से लोगों को बचा सकता है।जीविका दीदीयों का कहना है की अभी लोगों की जान बचाने की जिम्मेदारी सरकार हमलोगों को सौपी हैं जिसे हमलोग कड़ी मेहनत के बल पर पुरा करने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं।






आज की अन्य खबरें पढ़े :