“रास्ते की सेवा” अभियान का एसपी ने किया विधिवत समापन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किशनगंज / संवाददाता

महामारी काल में
पिछले 15 दिनों से किशनगंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का मंगलवार को किशनगंज एसपी कुमार आशीष ने विधिवत समापन किया।इस अभियान के तहत मे आई हेल्प यू का एक काउंटर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर लगाया गया था।जिसके माध्यम से किशनगंज पुलिस द्वारा राहगीरों को जागरूक करते हुए उनको हाथों को साफ रखने के तरीके बताए जा रहे थे।साथ ही थके हुए राहगीरों के विश्राम और कोल्डड्रिंक, चाय,पानी,बिस्किट, काढ़ा इत्यादि की व्यवस्था लगातार चल रही थी।

कोरोना महामारी के मद्देनजर जनसेवा में लगातार लगी रेडक्रॉस सोसाइटी इस पूरे अभियान में सहयोगी रही।किशनगंज एसपी कुमार आशीष ने रेडक्रॉस सचिव मिक्की साहा की अगुवाई में लगातार सहयोगी बनने की सराहना करते हुए कहा कि रेडक्रॉस के वोलेंटियर की निस्वार्थ सेवा काबिले तारीफ है।रेडक्रॉस लगातार अपना प्रदर्शन इसी तरह जारी रखे ऐसी मेरी मंगलकामना है।समापन के मौके पर किशनगंज पुलिस प्रशासन की ओर से एसडीओपी,डीएसपी अजय झा,एसएचओ श्याम यादव,मनीष कुमार, इंस्पेक्टर इरशाद, सुनील पासवान सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।वहीं रेडक्रॉस सचिव मिक्की साहा के साथ साथ सुमित साहा,इंद्रजीत,सौरभ कुमार, रंजीत सिंह,राकेश कुमार, अजय सिंह,संतोष दास उपस्थित थे।