भाजपा बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

केंद्र सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किशनगंज /संवाददाता

शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप की अध्यक्षता में किशनगंज विधानसभा के संगठन विस्तार को लेकर आवश्यक बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई ।

बैठक में किशनगंज विधान सभा प्रभारी श्री मनोज कुमार सिंह ने भाजपा नीत सरकार की 2.0 कार्यकाल की एक वर्ष की उपलब्धि पर , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार की सफलता पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी । बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को दिनांक 31/5/2020 को होने वाली “मन की बात” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सप्तऋषि ” कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक बूथ पर , सामाजिक दूरी और मास्क पहनकर , रेडियो और मोबाइल से सुनने का अनुरोध किया गया।

बैठक में नगर अध्यक्ष रतिराम स्वर्णकार जी के साथ , नगर मण्डल में संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई , आज के बैठक में पूर्व विधायक श्री सिकंदर सिंह सहित प्रमुख कार्यकर्ता के रूप में पंकज कुमार साहा उर्फ मानू जी ज्योति कुमार सोनू जी , राजेश गुप्ता , , जय किशन प्रसाद , लखबीर कौर ,लता मोदी , कमलेश शर्मा , हरि शंकर सिंह , मनोज मजूमदार , कुमार शिवम , राकेश गुप्ता , गगनदीप सिंह , रमाकांत जी , गणेश झा , बंटी सिंह,संजय उपाध्याय मौजूद रहे ।