नक्सलबाड़ी :तृणमूल की बैठक आयोजित,पार्टी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तृणमूल कांग्रेस की ओर सेखोरीबाड़ी प्रखंड के बुढागंज ग्राम पंचायत अन्तर्गत क्षेत्रसिंह प्राथमिक विद्यालय में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में पार्टी और मजबूत करने के उद्देश्य से विचार विमर्श किया गया और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया.






मौके पर उपस्थित तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने कहा बंगाल में फिर से आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व तृणमूल काग्रेस ही सरकार रहेगी. उन्होंने कहा भाजपा बंगाल में अपनी सरकार बनाने का जो सपना देख रहा है वो भाजपा का सपना कभी पूरा नहीं होगा . इस दिन बैठक में खोरीबाड़ी तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष हिरण्मय राय, तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, राजीव सिंह, जयंत एक्का, वासुदेव राय, प्रदीप मिश्रा, धनंजय सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.