किशनगंज /बहादुरगंज /देवाशीष
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जहां पूरा विश्व में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है वहीं राज्य सरकार के निर्देश पर इस भयानक महामारी की रोकथाम करने के उद्देश्य से पूरे प्रखण्ड को सेनेटाइज करने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है।इसी कड़ी में गुरुवार की सुबह से ही झींगाकट्टा पंचायत के मुखिया हबीबुर रहमान एवम मुखिया प्रतिनिधि सौकत आलम देखरेख में पूरे पंचायत को सेनेटाइज करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

इस सम्बंध में मुखिया प्रतिनिधि सौकत आलम ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर कोविड19जैसी भयानक महामारी की चपेट से आमजनो को बचाव करने के उद्देश्य से पूरे पंचायत के हर गांव में ब्लीचिंग पॉवडर का छिड़काव एवम सेनेटाइज करने का कार्य तेज गति से कीया जा रहा है एवम आमजनो को भी जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है ताकि आमजन जागरूक हो कर इस भयानक महामारी की चपेट में आने से बच सकें।वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पूरे पंचायत में आमजनो को लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील भी लगातार की जा रही है ताकि सरकार के दिये गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आमजन इस भयानक महामारी की चपेट में आने से बच सके एवम एक स्वछ समाज का निर्माण करने में सरकार का साथ दे सके।