बंगाली समुदाय के लोगो ने धूमधाम से मनाया जमाई षष्ठी पर्व

कटिहार /रितेश रंजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बंगाली समुदाय की महिलाओं के द्वारा जिले में जमाई षष्ठी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बंगाली समुदाय की महिलाओं ने सुबह पीपल वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना किया एवं जमाई व पुत्र के दीर्घायु होने की कामना की। जमाई षष्ठी पर्व को लेकर सुहागिन महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान में डाला (टोकडी) में क्षमतानुसार पूजन सामग्री फल, धूप, दीप लेकर पीपल वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना किया।

महिलाओं ने इस दिन उपवास रख कर पूजा अर्चना किया, तत्पश्चात घर में आये जमाई का पुत्रवत स्वागत सम्मान किया। बताया जाता है कि पर्व में 21 प्रकार के फल एवं छह प्रकार के मिष्टान को अनिवार्य माना गया है।

बंगाली समुदाय की सुहागिनें बट सावित्री पूजन की तरह मनाती है। वधु पक्ष की ओर से बेटी-दामाद के लिए नये कपड़े भेजे जाते हैं। जिसे पहनकर सुहागिनों के द्वारा पीपल वृक्ष के नीचे सुहाग की रक्षा की मनोकामना को लेकर रक्षा सूत्र बांधा जाता है। बांस के बने पंखों से पहले पीपल वृक्ष और फिर अपने पति को पंखों से हवा की गई। सुहागिन महिलाओं ने उपवास रखकर पत्नि धर्म के पालन करने का संकल्प लिया और अपने पति की रक्षा की मनोकामना अपने-अपने इष्टदेव से की।