डेस्क/न्यूज लेमनचूस
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हिन्दुस्थान ने ब्राजील को कोरोना वैक्सीन की 20 लाख खुराक भेजी है. जिसके बाद अब राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है.
मालूम हो कि राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है. उन्होंने ट्वीट में भगवान हनुमान की संजीवनी बूटी ले जाते हुए तस्वीर को शेयर की है. उन्होंने भारत समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस मुश्किल वक्त की घड़ी में साथ देने के लिए आभार व्यक्त किया हैं ।

ब्राजील में कोरोना वैक्सीन के पहुंचने के बाद बोलसोनारो ने अपना प्यार भारत के प्रति जाहिर करते हुए कहा, “कोरोना की जंग को लड़ने में मदद करने के लिये ब्राजील भारत का आभार व्यक्त करता है. हम भारत का धन्यवाद करते हैं.
उन्होंने अपने ट्वीट के आखिर में भारत के प्रति अपना स्नेह जाहिर करते हुए हिंदी में धन्यवाद लिखा.”बता दे कि कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद जहा देश के कोरोना वारियर्स को टीका लगवाया जा रहा है । वही अब तक भारत सरकार ने पड़ोसी देशों यथा नेपाल ,भूटान ,बांग्लादेश ,मालदीव सहित अन्य देशों को कोरोना का टीका मुफ्त भेज कर एक अच्छे पड़ोसी का कर्तव्य भी निभाया है ।भारत सरकार के इस पहल की सभी देशों ने सराहना की है ।