देश/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के कुल 15,590 नए मरीज मिले है ।
जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,05,27,683 पहुंच चुकी है ।
वहीं 191लोगो की मौत के बाद कुल मौतों की संख्या 1,51,918 हो गई है।
मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,13,027 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,01,62,738 है।
आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल (14 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,49,62,401 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,30,096 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।
16 जनवरी से देश में पहले चरण के टीकाकरण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की जाएगी ।जिसे लेकर देश भर में तैयारी की जा रही है ।देश के सभी जिलों में वैक्सीन पहुंचा दी गई है ।मालूम हो कि पहले चरण में निजी एवं सरकारी स्वास्थ कर्मियो को मुफ्त में टीका लगाया जाएगा ।