बिहार /पटना
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पटना में इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या के बाद राजनीति पूरी तरह गर्म हो चुकी है ।बता दे की रूपेश सिंह की हत्या के बाद विपक्ष सीएम के इस्तीफे की मांग कर रहा है । आज सीएम नीतीश कुमार ने हत्याकांड के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हत्या के कई कारण होते हैं और इसकी जांच की जा रही है और अपराधियो को बख्शा नहीं जायेगा।सीएम ने कहा कि पुलिस काम कर रही है और अपराधी बचेंगे नहीं ।
उन्होंने कहा कि हत्या कहीं भी हो दुखद है ।साथ ही उन्होंने स्पीडी ट्रायल करवाने की बात कही है ।लेकिन पत्रकारों द्वारा बिहार में सूबे में कानून का राज खत्म होने के सवाल पर नीतीश भड़क गये.
नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू राबड़ी राज को चर्चा करते हुए कहा जरा 2005 से पहले उनके राज्य को भी याद कर लीजिये. नीतीश कुमार ने दावा किया कि अपराध के मामले में बिहार देश में 23 वें स्थान पर है.सीएम ने कहा कि अनुसंधान हो रहा है अपराधी पकड़े जायेंगे और उन पर कठोर कार्रवाई होगी और स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें सजा दी जायेगी.
सीएम ने कहा बिना किसी कारण के हत्या नहीं होती ,उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप को अगर जानकारी हो तो बताए जिसपर पत्रकारों ने कहा कि किसे बताए सीएम ने डीजीपी को फोन करने की सलाह दी ।जिसपर यह बात सामने आई कि डीजीपी फोन नहीं उठाते ।
सीएम ने डीजीपी को फोन लगाया ,डीजीपी ने दो रिंग पर ही फोन उठा लिया ।सीएम ने कहा कि डीजीपी साहब फोन उठाया कीजिए ।रूपेश सिंह की हत्या के बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है जिसके बाद एसआईटी ने अभी तक एयरपोर्ट सहित अन्य स्थानों पर जांच किया है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ अभी तक खाली है ।