झारखंड :कुल्हाड़ी से मार कर पति ने की पत्नी की हत्या।

झारखंड/गिरिडीह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतपुर पंचायत के दुर्गापहाडी गाँव टोला अम्बाटांड़ में एक पति द्वारा पत्नी की जघन्य तरीके से हत्या करने का मामला सामने आया है ।जानकारी के मुताबिक महालाल मरांडी ने अपनी ही पत्नी 32 वर्षीय बड़की रानी को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी ।






पत्नी के मौत के बाद पति महालाल मरांडी घर से फरार हो गया है। मौके पर मुफसील पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्मॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है वही पुलिस आगे कि कार्रवाई में जुट गई है। मृतिका के पांच बेटे है एक बाहर में काम करता है वही चार बेटे छोटे छोटे है।स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतिका का मायका थाना क्षेत्र के ही अलगुन्दा पंचायत के अलगुन्दा गाँव हैं। 

घटना के सम्बंध में मृतिका के मंझले बेटे 14 वर्षीय बिरेन्द्र मरांडी ने बताया कि रात में हमलोग सो गए थे जब हमलोग सुबह सोकर उठे तो देखा कि मेरी माँ बड़की रानी नीचे जमीन पर पड़ी हुई थी एवं माँ के माथे से खून निकल रही थी और पिता जी घर पर नही थे ।






बेटे ने बताया की घर का दरवाजा बंद है तथा बाहर से कुंडी लगा हुआ था। हमलोग अपनी माँ को देख कर चिल्लाने लगे तो बगल कमरे में सो रही दादी उठ कर आई और घर का दरवाजा खोली। हो हल्ला सुन कर गाँव वाले सब आये तो स्थानीय वार्ड सदस्य संजय मुर्मू ने मुफ्फसिल पुलिस तथा मुखिया प्रतिनिधि लेखो मंडल को सूचना देकर घटना से अवगत कराया।

सूचना पाकर मुफ्फसिल थाना से थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर एवं एसआई श्रवण कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कर्रवाई में जुट गई है।