देश : श्री राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह अभियान का हुआ शुभारंभ ,जानिए राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने दिया कितना चंदा

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज से अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत पूरे देश में हो गई. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले 5 लाख एक रुपये का समर्पण निधि ट्रस्ट को मंदिर निर्माण के लिए दिया है. इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने भी चंदा दिया है ।सीएम चौहान ने एक लाख रुपये का चंदा दिया ।







आज ट्रस्ट के सदस्यों ने करीब 11 बजे राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से मुलाकात की जिसके बाद उन्होने समर्पण निधि प्रदान किया ।


श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज और विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार समेत वीएचपी के बड़े नेताओं ने श्री कोविंद से मुलाकात की ।






बता दे की 15 जनवरी से 27 फरवरी तक पूरे देश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ,विश्व हिन्दू परिषद सहित अन्य अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ता घर घर जा कर धन संग्रह करेंगे ताकि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण किया जा सके ।