मध्य प्रदेश/ ग्वालियर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्वालिर में हिंदू महासभा ने नाथूराम गोडसे के जीवन परिचय को बताने के लिए ज्ञानशाला की शुरुआत की गई है ।मालूम हो कि हिन्दू महासभा द्वारा इस ज्ञान शाला का आरंभ किया गया है ।हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने बताया,”हम चाहते हैं कि गोडसे ज्ञानशाला में सभी राष्ट्र भक्तों का समावेश हो उनकी ज्ञान की बातें बताई जाएं।
श्री भारद्वाज ने बताया कि गोडसे जी ने विभाजन का प्रतिकार क्यों किया युवा पीढ़ी को बताने के लिए हमनें हिंदू महासभा भवन में गोडसे ज्ञानशाला की स्थापना की है।वहीं एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि यह हमारा निजी भवन है निजी भवन में हम किसी की भी पूजा करें इसमें किसी को आपत्ति करने का अधिकार नहीं है ।वहीं इस मौके पर दर्जनों पुरुष एवं महिला मौजूद थे जिन्होने गोडसे के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है ।