बिहार :राजद द्वारा कृषि कानून के विरोध में निकाली गई पदयात्रा

बिहार/पटना

केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानूनों के विरोध में राजद भी खुल कर उतर चुकी है ।मालूम हो कि सोमवार को राजद विधायक डॉ रामानंद यादव और अनिरुद्ध यादव के नेतृत्व में सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाल कर कृषि कानून को वापस लेने का मांग किया है ।

बता दे की दिल्ली में विभिन्न किसान संगठनों द्वारा बीते 45 दिनों से आंदोलन किया जा रहा है और अब राजद द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में दो राजद विधायकों के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। फतुहां के राजद विधायक डॉ० रामानंद यादव और बख्तियारपुर के राजद विधायक अनिरुद्ध यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दनियावां से फतुहां तक 11 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली। कार्यकर्ताओ ने नए कृषि बिल वापस लेने के लिए जम कर नारेबाजी की है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *