देश : कोरोना के 16 हजार से अधिक नए मरीज मिले 161 की हुई मौत ,16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान

देश/डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस की स्थिति और वैक्सीनेशन पर चर्चा करेंगे।

देश में कोरोनावायरस के मरीजों के मिलने की संख्या में लगातार कमी आ रही है ।सोमवार को स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक 16,311 नए मरीज मिले है ।

जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,04,66,595 पहुंच चुकी थी।

वहीं 161 लोगो की मौत बीते 24 घंटो के दौरान हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़ कर 1,51,160 हो गई है ।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,22,526 है जबकि बीमारी से कुल 1,00,92,909 ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके है ।

लंबे इंतजार के बाद 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है और इसके लिए अलग अलग राज्यो में व्यापक तैयारी की गई है ।गौरतलब हो कि पहले चरण में स्वास्थ कर्मियो को टीका लगाया जाएगा ।वहीं आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यो के मुख्यमंत्री से बात करेंगे और कोरोना के वर्तमान स्थिति एवं टीकाकरण अभियान पर बात करने वाले है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *