किशनगंज /संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिले में 02 और कोरोना पॉजिटिव मरीज ने बीमारी को मात देने में सफलता हासिल की है । मालूम हो कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज के महेशबथना स्थित रुरल सेंटर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जिला प्रशासन व एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों की देखरेख में दोनों संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए।
जिले से अब तक 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. श्रीनंदन ने बताया कि सोमवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज का रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।