देश /डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में हिज्बुल के दो आतंकियों को मार गिराया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई ।
मालूम हो कि हाल के दिनों में सेना के द्वारा लगातार आतंकियों का सफाया किया जा रहा है और अब आतंकी गतिविधि कश्मीर में बहुत हद तक सीमित हो चुकी है ।
इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है । जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि मारे गए दोनों आतंकी हिज्बुल मुजाहिद्दीन के थे ।