श्रमिक स्पेशल ट्रेन से हजारों प्रवासी पहुंचे थर्मल स्कैनिंग के बाद भेजा गया क्वारंटीन सेंटर

कटिहार /रितेश रंजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कटिहार रेलमंडल अंतर्गत सीमांचल के कटिहार, पूर्णिया ,अररिया व् किशनगंज में सोमबार को सबसे अधिक कुल दस श्रमिक स्पेशल ट्रेने हज़ारों प्रवासी मजदूरो के जत्थे को लेकर पहुची।
मिली जानकारी के अनुसार कटिहार में सोमबार को चार श्रमिक ट्रैन विभिन राज्यो से प्रवासी मजदूरो को लेकर कटिहार आई। जिसमे कटिहार स्टेशन पर हॉट स्पॉट छेत्र पुणे से कटिहार, बिहार यूपी बॉर्डर करमनासा से कटिहार लुधियाना से कटिहार एवं सूरत से कटिहार कुल चार श्रमिक ट्रैन लगभग 5700 प्रवासी मजदूरों को लेकर देर रात कटिहार पहुँच रही है। वही पूर्णिया में दो एवं अररिया में 4 प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन विभिन्न राज्यों से कटिहार रेलमंडल अंतर्गत पहुंची। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा दर्जनों बस की व्यवस्था की गई थी।
वही कटिहार रेल मंडल अंतर्गत ट्रैन से आये प्रवासी मजदूरो के लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है । इनके नियंत्रण हेतु असम से आर पी एस एफ की बटालियन भी आई है। इसके अतिरिक्त आने वाले सभी लोगों को कटिहार रेल मंडल में सोशल डिस्टेंस फॉलो करते हुए अलग अलग काउंटर में सभी को कतारबद्ध खड़ा कर उनका मेडिकल स्कैनिंग करते हुय उन्हें खानपान आदि सुविधा मुहैया कराई गई एवं बाद में जिला प्रशासन के सहयोग से बस सेवा द्वारा उन्हें कोरेंटिन हेतु उनके होम जिला में कटिहार से लगातार रवाना किया जा रहा है।
गोरतालब है कि बिहार में लगातार श्रमिक ट्रेनो का परिचालन निरंतर जारी है। वही मंगलवार को कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कुल 8 श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन आएंगी । जिसमें कटिहार में हस्सान एवं सहारनपुर से हज़ारों प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक एक्सप्रेस आएगी।