किशनगंज/विजय कुमार साहा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!न्यूज लेमनचूस। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की रात बारिश होने से मक्का किसानों को भारी नुकसान हुआ है। रात से मंगलवार की सुबह 9:00 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। जिसमें क्षेत्र के कई सड़कें एवं मक्का के खेत पानी से लबालब हो गया।इन दिनों किसानों ने मक्का कटाई के बाद तैयार फसल को खेतों एवं आसपास की सड़कों पर इकट्ठा कर सुखाने में लगे हुए थे।इधर रात में जमकर बारिश होने से खेतों एवं सड़कों में सुखा रहे मक्का पानी में डूब गया। टेढ़ागाछ प्रखंड के हवाकोल पंचायत अंतर्गत हवाकोल कब्रिस्तान में दर्जनों किसानों ने अपना मक्का सुखा रहे थे।

किसानों ने अपना सूखा मक्का व कच्चा मक्का को जमा कर दिया था, जो बारिश होने से खराब नहीं होगा, लेकिन बारिश इतनी अधिक हुई, कि कब्रिस्तान के मैदान में दो फीट तक पानी भर गया। जिसमें किसानों का तैयार मक्का पानी में डूब कर नुकसान हो गया है। पीड़ित किसानों ने जिला पदाधिकारी से सुधि लेने की मांग की है।