देश/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दमन और दीव के सांसद मोहन डेलकर का शव मुंबई के एक होटल से संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ है ।मालूम हो कि दादर नगर हवेली के निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर का शव मरीन ड्राइव के एक होटल में मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में खुदकुशी की बात सामने आ रही है।
बता दे कि 58 वर्षीय मोहन डेलकर सात बार सांसद चुने गए थे। वह पीएम मोदी और अमित शाह के समर्थक थे और मोदी सरकार की नीतियों का अक्सर समर्थन करते दिखते थे। वह प्रखर वक्ता थे और अपने क्षेत्र के विकास को लेकर अक्सर प्रमुखता से अपनी बात संसद में रखते थे।
पुलिस अधिकारी ने निर्दलीय सांसद के शव के पास से गुजराती में लिखा एक सुसाइड नोट मिलने की खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। डेलकर मई 2019 में सातवीं बार सांसद निर्वाचित होकर संसद पहुंचे थे। डेलकर कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय मामलों संबंधी लोकसभा की स्थायी समिति के सदस्य थे। वहीं वह गृह मंत्रालय संबंधी निम्न सदन की सलाहकार समिति के सदस्य थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद ज्वाइंट कमिश्नर दक्षिण मुंबई भी मौके पर पहुंचे और जांच की है ।फिलहाल कारणों का पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है और जांच के बाद ही इसकी जानकारी मिल सकेगी ।