बंगाल :बंगाल का विकास तब तक संभव नहीं है,  जब तक यहां Cut कल्चर, टोलाबाजों और सिंडिकेट का राज है-पीएम मोदी

बंगाल /हुगली

 बंगाल के हुगली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।पीएम नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी का नाम लिए बिना ही निशाना साधा और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि कभी लोकगीतों में कलकत्ता के गुण गाए जाते थे। उन्होंने कहा कि कभी गीत गाते थे कि कमाने कलकत्ता गए हैं। उन गीतों में यह बताया जाता था कि परिवार का शख्स जब कलकत्ता से लौटकर आएगा तो क्या लेकर आएगा। आज यह स्थिति नहीं है। उस दौर में कलकत्ता बिहार, पूर्वोत्तर समेत तमाम राज्यों के लिए आदर्श शहर था, लेकिन आज बंगाल के युवा खुद पलायन को मजबूर हैं ताकि रोजगार हासिल कर सकें।







पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी के राज में उनके नेताओं की तो शान बढ़ी है, लेकिन गरीब परेशान हुआ है। टीएमसी के लिए ‘टोलाबाज’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मां, माटी और मानुष की जगह अब टोलाबाजी ने ले ली है। पीएम मोदी ने कहा कि हर साल किसानों को 6,000 रुपये देने वाली पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम पर भी अड़ंगा लगया गया। पूरे देश में हर घर नल योजना चल रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल में विकास रुका है। उन्होंने कहा कि 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली आयुष्मान योजना से पश्चिम बंगाल के गरीब आज भी वंचित हैं।


उन्होंने कहा कि केंद्र ने जूट के रेट बढ़ाने का काम किया है। केंद्र सरकार की ओर से टीएमसी को 1,700 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन उन्होंने 600 करोड़ रुपये ही खर्च किए। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कट और सिंडिकेट का कल्चर चल रहा है। इसके चलते यहां का विकास अटक गया है।पीएम ने कहा बंगाल का विकास तब तक संभव नहीं है,  जब तक यहां Cut कल्चर, टोलाबाजों और सिंडिकेट का राज है।उन्होंने कहा जबतक शासन-प्रशासन गुंडों को आश्रय देगा।ये तब तक संभव नहीं है, जबतक पश्चिम बंगाल के सामान्य जन की सुनवाई करने वाली सरकार यहां नहीं बनती।






उन्होंने कहा यहां निवेश की कमी नहीं है, लेकिन सिंडिकेट और कट के चलते असर हुआ है। बिना सिंडिकेट को कट दिए, यहां किराये पर बिल्डिंग भी नहीं ले सकते। यही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान पश्चिम बंगाल की समृद्ध विरासत का भी जिक्र किया।पीएम ने कहा कि बीते 6 सालों में बंगाल में कई ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज का काम शुरू किया गया। आज दक्षिण-पूर्व रेलवे की 132 किमी लंबी खड़गपुर-आदित्यपुर तीसरी लाइन परियोजना की 30 किमी की लंबाई वाली कलईकुंडा और झारग्राम के बीच तीसरी लाइन की शुरूआत की गई। इससे रेल की आवाजाही सुधरेंगी ।उन्होंने कहा की कोलकाता मेट्रो को दशकों पहले देश की पहली मेट्रो होने का गर्व प्राप्त हुआ था लेकिन इस मेट्रो का आधुनिक अवतार और विस्तार बीते वर्षों में ही होना शुरू हुआ।

मुझे खुशी है कि मेट्रो हो या रेलवे स्ट्रीम आज भारत में जो भी निर्माण हो रहा है उसमें मेड इन इंडिया की छाप स्पष्ट दिख रही है ।पीएम ने लोगो से कहा कि भाजपा उस सोनार बांग्ला के निर्माण के लिए काम करेगी, जिसमें यहां का इतिहास, यहां की संस्कृति दिनों दिन और मजबूत होगी। ऐसा बंगाल, जहां आस्था, आध्यात्म और उद्यम, सबका सम्मान होगा ।बता दे कि आज पीएम ने कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन यहां किया है ।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *