देश : बाबा रामदेव फिर घिरे विवादों में ,गिरफ्तारी की लोग कर रहे हैं मांग,जानिए क्या है सच्चाई

Written by

in

देश/डेस्क

योग गुरु बाबा रामदेव एक बार फिर विवादों में घिर चुके है और उनकी गिरफ्तारी की मांग लोगो के द्वारा सोशल मीडिया पर की जा रही है ।

बता दे की बीते दिनों योग गुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि द्वारा कोरोना की आयुर्वेदिक दवा कॉरोनिल लॉन्च की गई थी, और उसके बाद मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया था कि बाबा ने इस बार डब्ल्यूएचओ से लाइसेंस प्राप्त किया है ।

लेकिन who द्वारा एक ट्वीट में यह जानकारी दी गई है कि Who ने किसी भी तरह के traditional दवा को सर्टिफिकेट नहीं दिया है ।जिसके बाद ट्विटर पर #Arrestramdev ट्रेंड कर रहा है और लोग गिरफ्तारी की मांग कर रहे है ।

ट्विटर पर लोगो द्वारा कहा जा रहा है कि देश को गुमराह करने एवं झूठ बोल कर दवा बेचने की वजह से बाबा रामदेव को गिरफ्तार किया जाना चाहिए ।

हालाकि बाबा पूर्व में ही कह चुके है की ड्रग्स माफिया और वामपंथी विचारधारा के लोग यह कतई नहीं चाहते की आयुर्वेद दुनिया में प्रसिद्धि प्राप्त करे और उनके साथ कई साजिश होती रहती है ।अब बाबा रामदेव इस पूरे मामले पर क्या कहते है उसका सभी को इंतजार है कि क्या उन्होने WHO से किसी तरह का सर्टिफिकेट प्राप्त किया है या नहीं ।हालाकि हमने जब आचार्य बालकृष्ण के ट्वीट को देखा तो उसमें यह साफ लिखा गया है कि कंपनी ने WHO GMP के गुणवत्ता के अनुरूप DCGI द्वारा Copp लाइसेंस प्राप्त किया है की जानकारी दी गई है ।उन्होंने Who से किसी तरह के लाइसेंस का जिक्र ट्वीट में नहीं किया है ।

मालूम हो कि बाबा रामदेव ने केंद्रीय स्वास्थ मंत्री श्री डॉ हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में तीन दिन पूर्व दवा लॉन्च की थी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *