बिहार :नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बजट को बताया झूठ का पुलिंदा

बिहार /पटना

बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने आज राज्य के एक साल का लेखा जोखा पेश किया. इस दौरान कुल 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ रू का बजट पेश किया गया है. बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा की  पूरा बजट झूठ का पुलिंदा पेश किया गया है.






तेजस्वी यादव ने कहा इसमें पढ़ाई, कमाई, सिंचाई और दवाई का कहीं जिक्र नहीं है. उन्होंने कहा की बजट में सात निश्चय पार्ट 2 की बात की गई है. लेकिन एक इंडस्ट्री कारखाने की बात नहीं की गई. जूट मिल, चीनी मिल किसी का भी जिक्र नहीं हुआ. फूड प्रोसेसिंग यूनिट, मकई और मखाना इन सब चीजों का कहीं चर्चा नहीं किया गया है.






तेजस्वी यादव ने कहा की  स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी लाएंगे. वह हमारे संकल्प में था. लेकिन स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी लाने की बात राजगीर में की गई. स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पर काम महागठबंधन की सरकार में किया गया. वही उन्होंने कहा की बिहार सरकार कोर्ट के आदेश के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं देती है. बजट में पूरे तरीके से बिहार को ठगने और झूठ परोसने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा की पूरा बजट जुमलेबाजी है.






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *