समस्तीपुर /संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने रामभद्रपुर पंचायत के छकनटोली पहुंच भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान तीनों मृतक के परिजनों को 4-4 लाखों रुपए का चेक एवं परिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 20-20 रूपये नगद प्रदान किया। वहीं अग्निकांड में पीड़ित 22 परिवारों के बीच 9800 लाभुक के दर से चेक प्रदान किया।
मौके पर समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी, कल्याणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभारी,अंचल अधिकारी, मौजूद रहे।मालूम हो कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत स्थित छकन टोली वार्ड 07 में शुक्रवार की रात अचानक आग लगने से 22 घर जलकर राख हो गया था। एक ही परिवार के बच्ची,महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। मृतक की पहचान सोनेलाल राय की पत्नी किशुन देवी (65) वर्ष, अमलेश राय की पत्नी संगीता देवी (30) वर्ष और पुत्री गंगा कुमारी (5) वर्ष के रूप मे हुई है। ये सभी एक ही परिवार के है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब 11 बजे छकन टोली के रामप्रसाद राय के घर अचानक आग लग गई। ग्रामीणों का कहना था देर रात होने के कारण लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग की लपटें आसपास के घरो मे फैल गई। देखते ही देखते 22 घर जल कर खाक हो गए। कोई भी अपने घरों से एक भी सामान नहीं निकाल पाया। इस भीषण घटना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटना में किसी तरह अपनी जान बचाकर आग की लपटों से निकल गए। वहीं सुप्तावस्था में सोनेलाल राय के परिवार मे पत्नी, पतोहू और पोती की मौत घर के अंदर ही जलकर हो गई। ग्रामीणो की मदद से करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।