पटना /संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी की फिर से घर वापसी हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले रामचंद्र सहनी को मुकेश सहनी के दल वीआईपी में शिफ्ट किया गया था। रामचंद्र साहनी 2015 से लेकर 2020 तक सुगौली से भाजपा के विधायक थे। लेकिन 2020 विधानसभा चुनाव में सुगौली सीट को बीजेपी नेतृत्व में मुकेश सहनी के खाते में डाल दिया।
भाजपा ने सीट और उम्मीदवार दोनों साहनी के खाते में डाल दिया। मुकेश साहनी ने एक बार फिर से बीजेपी के विधायक रामचंद्र सहनी को सुगौली से टिकट दिया लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद वे मुकेश साहनी के साथ नहीं रह सके। आज एक बार फिर से बीजेपी में वापस हो गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने उन्हें भाजपा में वापस कराया है।