Tag: समस्तीपुर

  • बिहार :विधान सभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने अग्निकांड पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें अनुग्रह राशि का चेक किया प्रदान

    समस्तीपुर /संवादाता

    बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने रामभद्रपुर पंचायत के छकनटोली पहुंच भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान तीनों मृतक के परिजनों को 4-4 लाखों रुपए का चेक एवं परिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 20-20 रूपये नगद प्रदान किया। वहीं अग्निकांड में पीड़ित 22 परिवारों के बीच 9800 लाभुक के दर से चेक प्रदान किया।

    मौके पर समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी, कल्याणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभारी,अंचल अधिकारी, मौजूद रहे।मालूम हो कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत स्थित छकन टोली वार्ड 07 में शुक्रवार की रात अचानक आग लगने से 22 घर जलकर राख हो गया था। एक ही परिवार के बच्ची,महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। मृतक की पहचान सोनेलाल राय की पत्नी किशुन देवी (65) वर्ष, अमलेश राय की पत्नी संगीता देवी (30) वर्ष और पुत्री गंगा कुमारी (5) वर्ष के रूप मे हुई है। ये सभी एक ही परिवार के है।

    जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब 11 बजे छकन टोली के रामप्रसाद राय के घर अचानक आग लग गई। ग्रामीणों का कहना था देर रात होने के कारण लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग की लपटें आसपास के घरो मे फैल गई। देखते ही देखते 22 घर जल कर खाक हो गए। कोई भी अपने घरों से एक भी सामान नहीं निकाल पाया। इस भीषण घटना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटना में किसी तरह अपनी जान बचाकर आग की लपटों से निकल गए। वहीं सुप्तावस्था में सोनेलाल राय के परिवार मे पत्नी, पतोहू और पोती की मौत घर के अंदर ही जलकर हो गई। ग्रामीणो की मदद से करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

  • बिहार :कांग्रेस नेताओं द्वारा कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर निकाली गई पदयात्रा

    बिहार/समस्तीपुर


    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार 20 फ़रवरी 2021 को जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के द्वारा भारत सरकार द्वारा लाए गए 3 किसान विरोधी कानूनों को निरस्त करने तथा किसान की जायज मांगों के समर्थन में पदयात्रा किसान सत्याग्रह यात्रा के रूप में आयोजित किया गया। पदयात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए स्टेशन चौक स्थित गांधी स्मारक पर पहुंचा जहां पदयात्रियों ने गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण उपरांत जितवारपुर की ओर निकल गया।






    पदयात्रा के क्रम में विशनपुर चौक पर स्वर्गीय इंदिरा गांधी स्मारक स्थल पर रुका तथा इंदिरा जी को पुष्प अर्पित कर पदयात्रा मालती, बेलाड़ी, कोर्बद्दा आदि गांवों से होते हुए समस्तीपुर शहर को निकल आया। जहां जिला कार्यालय पर वापस आकर समाप्त हुआ। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन किसानों की मांगों से संबंधित विभिन्न प्रकार के नारों की तख्तियां अपने हाथों में लिए हुए थे। पदयात्रा में आगे किसान सत्याग्रह रथ भी चल रहा था। पदयात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस क मिटी समस्तीपुर के अध्यक्ष मो0 अबू तमीम ने किया।






    पदयात्रा में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह, पूर्व सचिव अमित कुमार सिंह, ज़िला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष राम उदगार महतो, सत्यनारायण सिंह, मिथिलेश पोद्दार, गायत्री कुमारी कुशवाहा, जिला महासचिव विनोद कुमार झा, मुकेश कुमार चौधरी, चतुर्भुज प्रसाद सिंह, धीरेंद्र कुमार चौधरी, शंभू प्रसाद सिंह, रजत शर्मा, डोमन राय, अब्दुल मालिक, उमेश चंद्र सिंह अधिवक्ता, नंद कुमार चौधरी, अरुण कुमार महतो, अरविंद कुमार सिंह, सुभाष चंद्र सिंह आदि ने भाग लिया।






  • बिहार :बेखौफ अपराधियों ने घर में घुस कर युवक को मारी गोली । जांच में जुटी पुलिस

    डेस्क

    समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने सलेमपुर गांव में गोलीबारी की जिसमे युवक की मौत हो गई ।जानकारी के मुताबिक मुफ्फसिल थाना के सोनवर्षा इलाके की वारदात है। जहा 4 बाइक सवार अपराधियों ने लगभग 20 राउंड फायरिंग की और घर में घुस कर युवक मनमोहन झा को गोली मार दी ।

    आनन फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद मौके पर डीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी हुई है ।सूत्रों के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर हत्या का शक जताया जा रहा है ।