बिहार /मधुबनी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मधुबनी में विधायक को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है ।मालूम हो कि इस मामले में विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने पुलिस में शिकायत भी की है. विधायक की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले के जांच में जुटी हुई है ।जानकारी के मुताबिक बीजेपी एमएलए अरुण शंकर प्रसाद को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दी गई है. अपराधियों ने एमएलए को फोन कर धमकाया है. खजौली विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने इस घटना को लेकर बासोपट्टी थाना में लिखित आवेदन दिया है और कहा है कि फोन पर उनसे रंगदारी मांगी गई है.
पैसा नहीं देने पर उन्हें घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दी गई है.बासोपट्टी थाना में दर्ज एफआईआर के मुताबिक जब खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद अपने घर पहुंचे तो 9779731496 मोबाइल नंबर से किसी ने उन्हें फोन किया और अपनी मां के इलाज के बारे में बात किया. बाद में वह शख्स उपचार के नाम पर पैसा मांगने लगा. देखते ही देखते वह शख्स विधायक को धमकाने भी लगा.
विधायक ने बताया कि उन्होंने जब कॉल को काट दिया उसके बावजूद उसने वापस से कॉल किया और फोन उठाते ही विधायक को बोला कि तुमको गोली मार देंगे और गंदी-गंदी गालियां देने लगा. विधायक ने आवेदन में कहा है कि ट्रू कॉलर पर धमकी देने वाले का नाम प्रदीप राय दिख रहा है.वहीं विधायक ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने थाना प्रभारी एवं अन्य से भी बतमिजी से बात की ।जिसके बाद उन्होंने एसडीपीओ को पूरे मामले से अवगत करवाया है और करवाई की मांग की है । पुलिस फिलहाल पूरे मामले के जांच में जुटी हुई है और करवाई की बात कही जा रही है ।