कटिहार/ रितेश रंजन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी सामान एक छत के नीचे उपलब्ध हो इसके लिए डाकघर ने कोरोना शॉप शुरू किया है। जहां मास्क, सैनिटाइजर, हैंड वॉश, काढ़ा, रुमाल और गमछा उचित दर पर बेचा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक डाक विभाग गांव गांव तक मास्क, सेनीटाइजर, हैंड वॉश, काढा, रुमाल और गमछा लोगों को उपलब्ध कराएगा। उक्त बातों की जानकारी देते हुए डाक अधीक्षक एसएन यादव ने बताया कि कोरोना महामारी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है ।

आज संपूर्ण विश्व के लिए अत्यंत चिंता का विषय बन चुका है विश्व के सभी देश व महामारी से निपटने के लिए एकजुट हो चुके हैं लेकिन आज तक कोरोना विषाणू के संक्रमण को जड़ से खत्म करने का ना तो कोई टीका निकला है ना ही दवाई बना है ।
श्री यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मात्र हैंड वॉश और हैंड सैनिटाइजर दैनिक जरूरत की चीजों में शामिल हो चुके हैं इस महामारी से निपटने के लिए और इस को हराने के लिए बिहार डाक परिमंडल पूरी तरह तैयारी के साथ लगातार प्रयासरत रही है और वर्तमान संकट और राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए डाक विभाग कोरोना के रोकथाम के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते आ रही है ।
श्री यादव ने कहा इसी कड़ी में अब डाक विभाग में कोरोना से बचाव के लिए जरूरी सामान एक छत के नीचे उपलब्ध है उन्होंने बताया कि तीन लेयर फीता वाला मास्क 35, 3 लेयर एलास्टिक मास्क 40, 3 लेयर प्रीमियम मास्क 90, 3 लेयर सिल्क मास्क 250, कॉटन वाशेबल मास्क 25, गमछा 250, रुमाल ₹45, आयुर्वेद उकालो 299, हैंड वॉश 250 रुपए सहित आदि सामान उचित मूल्य पर ग्राहकों को डाक विभाग उपलब्ध कराएगी।
डाक विभाग के इस कदम पर ग्राहकों में खुशी है और ग्राहकों का कहना है कि उन्हें उचित मूल्य पर अब सही समान मिल जाएगा साथ ही इधर उधर भटकना भी नहीं पड़ेगा ।