नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रानीगंज – बिन्नाबाड़ी मंडल अंतगर्त चक्करमारी में भाजपा की ओर से एक योगदान समारोह का आयोजन किया गया था। इस योगदान समारोह में तीन सौ पहचत्तर ( 375 ) परिवार अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान भाजपा के दार्जीलिंग जिला के सांसद राजु विष्टा ने शामिल होने वाले सभी नये सदस्यों को पार्टी का ध्वज पकड़ा कर उनका स्वागत किया।
साथ ही उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले सभी 375 परिवार को उचित मान व मर्यादा मिलेगी। आगे उन्होंने केन्द्र से पारित हुए कृषि बिल के संबंध में लोगों को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि बिल किसान के हित में लिया गया फैसला है।

इसके बावजूद भी विपक्षी पार्टी द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। लेकिन विरोध करने वाले वे लोग हैं जो आढ़तियों के खर्चे पर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा पहले मंडियों में आढ़तियों का आधिपत्य था और वह अपनी शर्तों पर किसानों से उनका उत्पाद लेते थे, परंतु अब सरकार किसानों को यह अधिकार दे रही है कि वह कहीं भी अपना उत्पाद बेच सकते हैं। उन्होंने कहा मंडी कानून में कोई बदलाव नहीं किया गया है और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य हटाया जा रहा है।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार के उक्त कृषि बिल से देश के किसानों को लाभ होगा। इस बिल के लागू होने से दलाल अब किसानों को धोखा नहीं दे पाएंगे। किसान अपनी उपज को सरकार को सीधे उचित मूल्य पर बेच सकेंगे। इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इस बिल के बारे में लोगों को गलत तरीके से जानकारी दे रहे हैं।
और इसका विरोध कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा दार्जीलिंग जिला के सांसद राजु विष्टा , भाजपा जिला सचिव, दिलीप बारोई , महासचिव मनोरंजन मंडल , आंनद मय बर्मन, उपाध्यक्ष राज भट्टाचार्य , सचिव जिला उत्तम सिंह नेशनल काउंसिल मेम्बर गणेश चन्द्र देवनाथ, भाजपा जिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन देवनाथ, खोरीबाड़ी मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, रानीगंज -बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।