बंगाल :नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद बीजेपी नेताओं के निशाने पर सीएम ममता बनर्जी,बीजेपी नेताओं ने कहा ममता के विश्वासघात का जवाब जनता वोटो से देगी

बंगाल /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बंगाल विधान सभा चुनाव के लिए आज Tmc द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा की गई। साथ ही ममता बनर्जी ने नामो कि घोषणा करते हुए खुद नंदी ग्राम से चुनाव लड़ने की बात कही ।जिसके बाद बीजेपी नेताओं के निशाने पर ममता बनर्जी आ चुकी है ।बीजेपी नेताओ ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भवानीपुर की जनता से विश्वास घात किया है ।बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि ममता बनर्जी नंदीग्राम में भाग गई हैं।






नंदीग्राम में TMC का उत्थान हुआ था। उसके बाद उन्होंने नंदीग्राम को देखा भी नहीं और वहां की जनता के साथ विश्वासघात किया। अब वे भवानीपुर से विश्वासघात कर नंदीग्राम में जा रही है, वहां की जनता विश्वासघात का जवाब वोटों से देगी ।राहुल सिन्हा ने कहा कि  नंदीग्राम में भी TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी की हार निश्चित है। CPM को आगे बढ़ाकर TMC सोच रही है कि BJP से बच जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं होगा।उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता शांति चाहती है। TMC ने खून और लूट की राजनीति शुरू की है, उसे खत्म करने के लिए मोदी जी का शासन बंगाल में लाएंगे ।

वहीं बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हराएंगे। शुभेंदु अधिकारी वहां से लड़ेंगे तो वे ममता बनर्जी को हराएंगे। श्री सुप्रियो ने कहा कि  ममता बनर्जी कई सालों से भवानीपुर सीट से जीत रही थी। उन्होंने वह सीट छोड़ दी है। उन्हें मालूम है इस सीट से लड़ने से उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा ।बता दे कि आज ममता बनर्जी ने 291 उम्मीवारों के नामों की घोषणा की है ।जिसमें करीब 100 नए चेहरे शामिल है वहीं दो दर्जन से अधिक विधायकों का टिकट काटा गया है ।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 7 मार्च को पीएम की प्रस्तावित बंगाल रैली में करीब 10 विधायक और तीन सांसद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं ।