बंगाल :’द्वारे सरकार’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन किया गया.शिविर लगाकर योजनाओ की दी गई जानकारी

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खोरीबाड़ी – पानीसाली ग्राम पंचायत अंतगर्त बेलबाड़ी जेआर बेसिक प्राइमरी स्कूल में सोमवार को चौथे दिन ‘ द्वारे सरकार’ कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित इस कार्यक्रम शिविर में स्वास्थ्य साथी, जाति प्रमाण पत्र, शिक्षाश्री, जय जौहार, बंधु, कन्याश्री, रूपश्री, मनरेगा अन्य स्टॉल शिविर लागए गए.

इस शिविर में खोरीबाड़ी – पानीसाली ग्राम पंचायत के हजारों लोगों ने पहुंचकर इसका सेवा लिया. इस मौके पर खोरीबाड़ी तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष हिरण्मय राय , उपासू सिंह सहित अन्य तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस दौरान खोरीबाड़ी तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष हिरण्मय राय ने कहा कि यह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मां-माटी-मानुष के आदर्शो वाली सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान है.

हर व्यक्ति को किसी योजना का लाभ मिल पाने में हो रही दिक्कतों, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण व राशन कार्ड जैसे योजना कार्यो में हो रही लोगों की परेशानी को तीव्र गति से दूर किया जाएगा. उन्होंने सभी से इसका पूरा- पूरा लाभ उठाने की अपील की है.साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आदर्श व सिद्धांत शुरु से ही मां-माटी-मानुष की सेवा करना रहा है. और सेवा कर रही है तथा हमेशा सेवा करती रहेंगी.