नक्सलबाड़ी :लोगो के पास चलो अभियान के तहत टीएमसी कार्यकर्ताओ ने किया जनसंपर्क

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के द्वारा ‘लोगों के पास चलो ‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के तहत तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खोरीबाड़ी बाजार समेत विभिन्न जगहों पर लोगों को हो रही समस्याएं जानी .साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के तरीके से संबंधित पर्चें भी बांटे और लोगों को हो रहे अपने समस्याओं से निपटने के लिए इसकी पूरी जानकारी दी . इस दौरान नेता किशोरी मोहन सिंह ने लोगों को बताया कि राज्य का विकास तभी संभव है, जब वहां स्थिर सरकार हो और वह सरकार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा तृणमूल कांग्रेस है . तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने पिछले दस वर्षों से राज्य के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं .






देश के विकासशील राज्यों में बंगाल का स्थान सबसे आगे है और यह काफी तेजी से विकसित हो रहा है . इसके बाद भी भाजपा द्वारा तृणमूल कांग्रेस को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है .उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर कोसते हुए कहा केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है . किसानों को हक को मारने के लिए कृषि बिल लेकर आई है . जबकि सांसद में पारित हुए कृषि बिल से किसानों को कोई फायदा नहीं होगा. इसके बावजूद केन्द्र सरकार चुप है. इस मौके पर महेंन चंद्र सिंह , जहांगीर आलम , किशोरी मोहन सिंह उपस्थित रहे.