देश :शब्दों के मायाजाल में हम आयुर्वेद का सत्य दबने और मिटने नहीं देंगे -बाबा रामदेव

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुधवार को पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के स्वामी रामदेव ने पत्रकार वार्ता कर कोरोनील दवा लॉन्च करने के बाद उपजे विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि

कुछ लोग जरूर खुश हो रहे होंगे कि आयुष मंत्रालय ने कहा कि कोविड मैनेजमेंट के लिए पतंजलि ने जो काम किया उसको हम उपयुक्त कह रहे हैं। इसमें मैनेजमेंट शब्द का इस्तेमाल किया गया,ट्रीटमेंट का नहीं। शब्दों के मायाजाल में हम आयुर्वेद का सत्य न तो दबने देंगे, न ही मिटने देंगे साथ ही कहा कि 

अभी तो हमने एक कोरोना के बारे में क्लीनिकल कंट्रोल ट्रायल का डाटा देश के सामने रखा तो एक तूफान सा उठ गया। उन ड्रग माफिया, मल्टीनेशनल कंपनी माफिया, भारतीय और भारतीयता विरोधी ताकतों की जड़ें हिल गईं ।बाबा राम देव ने कहा कि 

ऐसा लगता है कि हिन्दुस्तान के अंदर योग आयुर्वेद का काम करना एक गुनाह हो और सैकड़ों जगह एफआईआर दर्ज हो गईं। जैसे किसी देशद्रोही और आतंकवादी के खिलाफ दर्ज होती हैं ।मालूम हो कि पतंजलि द्वारा covid 19 की आयुर्वेदिक दवा लॉन्च करने के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर सहित कई स्थानों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था कि उनके द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है आयुर्वेद से कोरोना का उपचार संभव नहीं है जिसके बाद आज उन्होने सभी विषयो पर अपने विचार व्यक्त किए है । पत्रकार वार्ता में उनके साथ आचार्य बालकृष्ण एवं अन्य उपस्थित थे ।