देश :जनवरी माह में मेल/एक्‍सप्रेस की 115 जोड़ी ट्रेनों को मंजूरी दी गई

भारतीय रेलवे कोविड की चुनौतियों के बावजूद  रेलवे के विभिन्न मंडलों में प्रति दिन त्‍यौहार पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों सहित अबकुल 1138 मेल / एक्सप्रेस ट्रेनें चला रही है।रेल मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि देश भर के सभी महत्वपूर्ण स्‍थान इन विशेष ट्रेनों से जुड़े हुए हैं। कुछ और ट्रेनों को चलाने की आवश्यकता की लगातार समीक्षा की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!






विभाग द्वारा बताया गया कि कोविड पूर्व समय में, भारतीय रेलवे प्रति दिन औसतन1768 मेल / एक्सप्रेस ट्रेनें चला रही थी।

उल्लेखनीय है कि जनवरी 2021 के महीने में मेल /एक्सप्रेस की कुल 115 जोड़ी ट्रेनों को अब तक मंजूरी दी गई है।

इसके अतिरिक्त, वर्तमान में भारतीय रेलवे विभिन्न मंडलों में प्रतिदिन कुल 4807 उपनगरीय ट्रेन सेवाएँ चला रही है। कोविड पूर्व अवधि में, औसतन 5881उपनगरीय ट्रेन सेवाएं चल रही थीं।

इसके अलावा भारतीय रेलवे में कुल 196 यात्री ट्रेन सेवाएं भी चालू हैं। कोविड पूर्व समय में देश भर में औसतन 3634 यात्री ट्रेन सेवाएं चालू थीं।बता दे कि रेल विभाग धीरे धीरे विभिन्न रुटो पर यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रयासरत है ।