दिल्ली :प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महान समाज सुधारक, चिंतक, दार्शनिक एवं लेखक महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है

देश /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महान समाज सुधारक, चिंतक, दार्शनिक एवं लेखक महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है ।
श्री मोदी  ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जीवन भर महिलाओं की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए कृतसंकल्प रहे I
प्रधानमन्त्री ने आगे कहा कि सामाजिक सुधारों के लिए उनका समर्पण और निष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा ।



महान समाजसेवी, विचारक, दार्शनिक एवं लेखक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। वे जीवनपर्यंत महिलाओं की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहे। समाज सुधार के प्रति उनकी निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।